पानी में गुम रास्ते
और साथ बहती कागज़ की नाव
घुटनों तक मुड़ी हुई पोशाकें
और चप्पल पहने छप छप करते पावं
वक़्त पर यूनिफार्म का न सूखना
या तेज़ बारिश में स्कूल बस चूकना
या ज्यादा बारिश हो तो स्कूल का बंद हो जाना
बरसाती पहन घर से निकलना
पर मोड़ आते ही टोप जेब में ठूंस के बाल बनाना
फिर पानी को चीरते हुए तेज़ी से साइकिल चलाना
छाता भी बड़ा रंगीनमिजाज़ था हमारा
थोड़ी सी हवा से पलट जाया करता था
खुलता कम था फिर से साथ जरूर जाया करता था
दीवारों पे ठंडी सीलने
और उन से चूता पानी
हर दीवार के दाग की बड़ी अलग थी कहानी
बड़ी मजेदार हुआ करती हैं बारिशें
पहले पानी बरसाती थी, अब यादें