वो तारा दोस्त था मेरा बचपन में
रोज़ सोने से पहले एक बार ज़रूर दिख जाया करता था
सर्दी में खिड़की के टूटे हुए कांच से झाँका करता था
और गर्मी में रोशनदान से
फिर बचपन छूट गया धीरे धीरे
और मैं उस तारे को भूल गया
एक दिन अचानक कुछ दिन पहले वो मुझे फिर दिखा
और देख के टिमटिमाया, जैसे वो मुझे पहचान गया
फिर पता नहीं क्यूँ मुझे उसके बारे में पता करने का मन किया
पता चला की वो तारा तो सदियों पहले ही बुझ गया था
उसकी रोशनी है जो अभी भी सफ़र कर रही है बंजारों सी
न तो जिसका घर बचा है न ही मंजिल
मैं भी टूट गया हूँ उस तारे की तरह
मैं भी चला जाता हूँ किसी सफ़र को
किसी के रोशनदान किसी की खिड़की से झाकुंगा
कोई तो खुश होगा मुझे देख के
कोई तो तसल्लीबक्श सोयेगा मुझे देख के
gud one
ReplyDelete